स्मरण शक्ति की कमी- कारण, पहचान और नुस्खे | Lack of Memory | Smaran Shakti ki kami- kaaran, pehchaan aur nuskhe
स्मरण शक्ति की कमी- कारण, पहचान और निदान | Lack of Memory | Smaran Shakti ki kami- kaaran, pehchaan aur nidaan
स्मरण शक्ति कमजोर (weak memory) होने पर व्यक्ति को लगता है, जैसे उसका दिमाग खाली हो| उसे प्राय: चक्कर आता है| एकाग्रता (concentration) नष्ट हो जाती है| यह रोग उन लोगों को अधिक होता है जो दूध, दही, घी, मक्खन, अंकुरित अनाज, फल आदि पौष्टिक पदार्थों का सेवन बहुत कम मात्रा में करते हैं|
कारण – Reason
अत्यधिक मानसिक श्रम, पाचन क्रिया की गड़बड़ी, शारीरिक कमजोरी (physically weakness) , मानसिक दुर्बलता, जन्म के समय दिमागी कमजोरी, अत्यधिक संभोग (too much sex) , लम्बी बीमारी एवं रक्तहीनता आदि कारणों से स्मरण शक्ति कम हो जाती है|
पहचान
इस रोग में देखा हुआ, सोचा हुआ तथा पढ़ा हुआ कुछ भी याद नहीं आता| काफी देर तक सोचने के बाद कुछ बातें याद आती हैं| व्यक्ति जो कुछ सोचता तथा करता है, उसको विश्वास नहीं हो पाता कि मैं ठीक कर रहा हूं या गलत|
CLICK HERE TO READ: जानिये बुद्धि बढ़ाने के हैं यह 8 बेहतरीन तरीके
नुस्खे – Nuskhe- Remedies
-प्रतिदिन प्रात:काल (every morning) एक चम्मच आंवले का रस शहद (honey) के साथ चाटना चाहिए|
-आंवला, गिलोय और जटामासी – सबको बराबर की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| फिर 2 ग्राम चूर्ण सुबह के समय ताजे पानी से सेवन करें|
-सुबह दो चम्मच शहद गुनगुने पानी में मिलाकर पीना (drink) चाहिए|
-तिल तथा शक्कर (sugar) के लड्डू नित्य खाने से मानसिक शक्ति बढ़ती है|
-सुबह-शाम दो-दो चम्मच सौंफ तथा मिश्री का चूर्ण सेवन करें|
-खरबूजे के बीज तवे पर भूनकर चबा-चबाकर खाने से याददाश्त ठीक हो जाती है|
-प्रतिदिन 5-6 कलिमिर्चों का चूर्ण शहद या शक्कर से लेना चाहिए|
-कद्दू की खीर खाने से दिमाग (brain) की शक्ति बढ़ती (increase power) है|
-बादाम की दो गिरी तथा एक चम्मच सोंठ दूध में मिलाकर सेवन करें|
-पीपल वृक्ष की छाल 5 ग्राम की मात्रा में कूट-पीसकर उतनी ही शक्कर या खांड़ मिलाकर सेवन करें| ऊपर से दूध पी लें|
-गेहूं के लांक चबाने से स्मरण शक्ति ठीक हो जाती है| सात-आठ लांक (घास) का रस नित्य पिएं|
-लीची का रस प्रतिदिन (every day) को चम्मच की मात्रा में सेवन करें|
-सौंफ को पीसकर उसका चूर्ण दो चम्मच की मात्रा में शहद के साथ सेवन करें|
-मुलहठी का चूर्ण एक चम्मच प्रतिदिन दूध के साथ सेवन करें|
-प्रतिदिन सुबह के समय एक कप गाजर का रस (carrot juice) पीना चाहिए|