जानिये बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने के कुछ घरेलू नुस्खे | Jaaniye bachcho ke pet ke keede khatam karne ke kuch gharelu nuskhe

जानिये बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने के कुछ घरेलू नुस्खे | Jaaniye bachcho ke pet ke keede khatam karne ke kuch gharelu nuskhe

बच्चों की आतों में पाये जाने वाले यह कीड़े वह परजीवी कीड़े होते है जो दूसरे जीवों पर निर्भर करते हैं| आतों के कीड़े कई प्रकार के होते हैं जैसे, व्हिपवर्म, गिर्डिएसिस, टेपवर्म्स, थ्रेडवर्म्स(फीता कृमि), पिनवर्म्स, राउंडवर्म्स इत्यादि| यह किसी व्यक्ति को संक्रमित भोजन करने से या और किसी कारणवश हो सकते हैं| ज़रूरत से ज़्यादा तकलीफ होने पर जैसे डाइरा या मतली,तो डॉक्टर को दिखाना उचित होगा| इन्हें कुछ घरेलु नुस्खों से भी ठीक किया जा सकता हैं| किन्तु पहले इसके होने के कारण और लक्षण के बारे में जाना जाए|

पेट के कीड़े होने के कारण :

ऐसे बहुत से कारण हैं जिनके वजह से बच्चों के या बड़ो के पेट में कीड़े होते हैं| यह अच्छे से न पके खाने, गोश्त, अशुद्ध पानी इत्यादि के सेवन से बढ़ जाते हैं| आपका बच्चा अशुद्ध पानी, अशुद्ध नगर पालिका के पानी, स्विमिंग पूल या नदी के पानी से संक्रमित हो सकता हैं|
साफ़ सफाई न रखने से भी यह कीड़े आपके आतों में पनप सकते हैं| स्वयं को भी साफ न रखना एक कारण हो सकता हैं| इन्हें बढ़ने से रोकने के लिए स्वयं को साफ़ और गरम रखे जिससे इन कीड़ो के अंडे का खात्मा हो सकता हैं| कपड़ो और टॉवल को भी इस्तेमाल के पहले साफ़ रखना उतना ही आवश्यक हैं| साथ ही अपने शरीर को साफ़ रखे और खाने का ख़ास ख़याल रखे|

CLICK HERE TO READ: Baccho ko kis tarah anushasan mein rakhe, jaaniye kuch Nuskhe

बच्चों के पेट के कीड़े – पेट के कीड़े होने के लक्षण :

अगर आपको लगता हैं कि आपके बच्चे के पेट में कीड़े हैं तो कुछ लक्षणों को ध्यान में रखे| यह लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:
आपके बच्चे को गुप्त अंग में खुजली हो सकती हैं क्यूंकि कीड़ों के अंडे यहाँ से बहार आते हैं जो खुजली का कारण बनते हैं| इसलिए अगर वे खुजा रहे हैं तो यह भी एक लक्षण हो सकता हैं|

* थकान
* नींद न आना
* भूख न लगना
* वज़न का गिरना
* जी घबराना या उल्टियाँ
* सोख्ता पेट
* मुलायम चिकना मल
* पेट दर्द
* डाइरा
* दस्त

अब जब आप कारण और लक्षण जान चुके हैं तो कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में जाना जाए जो यह समस्या अगर बढ़ी न हो तो इस का समाधान करेंगे| नीचे कुछ घरेलु नुस्खे हैं जो आपके बच्चों को ठीक कर सकते हैं|

बच्चों के पेट में कीड़े – पेट मे कीडे के लिए घरेलू नुस्खे :

CLICK HERE TO READ: Baccho ke homework ko yaad rakhna aur asaani se karne ke Nuskhe

 

1. प्याज़ का रस :
यह बच्चों के पेट के थ्रेडवर्म्स को साफ़ करने में मदद करता हैं| कुछ प्याज के टुकड़े लेकर उन्हें पीस ले और उसका रस निचोड़ ले| इसे सुबह खली पेट पियें|

2. सुरजना फली के बीज :
दो ग्राम सुरजने की फली के बीज का पाउडर ठन्डे पानी के साथ लेने से पेट के कीड़े साफे हो सकते हैं|

3. गुलकंद और नीबू का पेस्ट :
बिना छिले गुलकंद का पेस्ट बना ले और इसमें नीबू का रस का निचोड़ के मिला ले| यह खाने से पेट के कीड़े मरते हैं|

4. तुलसी की पत्तियाँ :
तुलसी की पत्तियाँ या तुलसी की मंजरी पेट के कीड़े मिटाने में लाभदायक हैं| तुलसी के पत्तो या मंजरी से आप दवा बना सकते हैं| यह पेट के कीड़ो से लड़ती हैं|

5. पपीता :
कच्चे पपीते का 4 चम्मच दूध ले| इसमें 1 चम्मच शहद और 4 चम्मच उबला पानी डाले| यह कीड़ो को मारने के लिए अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट हैं|

6. अनार :
अनार का छिलका ले और इसे सूखने रख दे| इसे पीस के पाउडर बना कर शक्कर के साथ लेने से भी पेट के कीड़े मरते हैं|
7. गाजर :
पेट के कीड़ो के लिए कारगर, गाजर को पीस कर सुबह खाली पेट खाने से कीड़ो से निजात पायी जा सकती हैं| यह न सिर्फ कीड़ो को मरता हैं बल्कि उन्हें दुबारा होने से भी रोकता हैं|
8. कद्दू के बीज :
पेट में हुए कीड़ो को पानी और कद्दू के बीजो को साथ लेने से भी मारा जा सकता हैं|

9. लहसुन :
लहसुन के एंटी सेप्टिक और एंटी फंगल गुणों से किसी भी तरह के पेट के कीड़ो से निजात पायी जा सकती हैं| आप को बस ३ लहसुन की कली रोज खाना हैं|

10. नारियल :
आप पेट के कीड़ो को पीसा नारियल खा कर भी खत्म कर सकते हैं| ध्यान रहे के खाने के २ से २.३० घंटे बाद आप ३० मिली. अरंडी का तेल पियें|

11. करेला :
यह खाने में थोड़ा कड़वा हैं किन्तु पेट के कीड़ो को मारने में एकदम उपयुक्त हैं| बटर के दूध के साथ एक चम्मच करेले का रस पीने से तीन दिन के अंदर पेट के कीड़े खत्म किये जा सकते हैं|

12. उबला पानी :
नमक के टुकड़ो को उबले पानी में डाल कर पीने से भी पेट के कीड़े मारे जा सकते हैं| यह आप रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं|
इनके अलावा आप कुछ एहतियात रख सकते हैं जिससे कीड़ो की रोकथाम की जा सकती हैं|

यह कुछ इस प्रकार हैं:
* नाखूनों को छोटा कटा रखे
* सब्जी बनाने के पहले अच्छी तरह धो ले
* बारिश के मौसम में उबला और छना पानी पियें

gharelu nuskhe, dadi maa ke nuskhe, desi nuskhe, दादी माँ के नुस्खे , देसी नुस्खे,baby health in hindi, baby care in hindi, child care in hindi

One thought on “जानिये बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने के कुछ घरेलू नुस्खे | Jaaniye bachcho ke pet ke keede khatam karne ke kuch gharelu nuskhe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *